छत्तीसगढ़

महापौर मीनल चौबे ने स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

आकांक्षीय शौचालयो का कार्य तत्काल गतिमान कर गुणवत्ता सहित मॉनिटरिंग कर पूर्ण करवाने दिये निर्देश

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम मुख्यालय स्वच्छ भारत मिशन शाखा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश संबंधितों को दिये।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कार्यपालन अभियंता नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन शाखा श्री योगेश कडु को आकांक्षीय शौचालयो के कार्यों को तत्काल गतिमान कर सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्राथमिकता के आधार पर जनहित में जनसुविधा हेतु पूर्ण करना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये। महापौर ने स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित कार्यों के लंबित प्रस्तावो को शीघ्र तैयार कर शासन को स्वीकृति हेतु भेजने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रामकी कंपनी के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग कर नगर निगम क्षेत्र में शत -प्रतिशत एरिया कव्हर कर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य प्राथमिकता से स्वच्छता व्यवस्था सुधार हेतु करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। उन्होंने इसके तहत घर-घर कचरा पृथकीकरण का कार्य सघन जनजागरण जोनो के माध्यम से वार्ड पार्षदो से समन्वय बनाकर करना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन शाखा उप अभियंता श्रीमती कृष्णा राठी, श्री संस्कार शर्मा, विषय विशेषज्ञ श्री प्रणीत चोपडा श्री सूरज चंद्राकर की उपस्थिति महापौर कक्ष में रही।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper