छत्तीसगढ़

महापौर मीनल चौबे वैश्विक मंच पर रायपुर का प्रतिनिधित्व कर 18 अक्टूबर को राजधानी शहर वापस लौटेंगी

महापौर मीनल की अंतर्राष्ट्रीय मेयर्स फोरम में तीसरे दिन सक्रिय भागीदारी, इंदौर महापौर सहित जापान के सांसद से भविष्य के शहरी विकास के अवसरों पर की चर्चा, जापान में बसे हिन्दू स्वयंसेवकों से मुलाकात

रायपुर :- रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जापान में आयोजित “इंटरनेशनल मेयर्स फोरम” के अंतिम दिवस के समापन सत्र में सक्रिय भागीदारी की |

स्वीफ्ट कार द्वारा ट्रैफिक आरक्षक को जान से मारने का प्रयास – Pratidin Rajdhani

वैश्विक मंच पर छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर का प्रतिनिधित्व करने क़े पश्चात महापौर श्रीमती मीनल चौबे दिनांक 18 अक्टूबर 2025 शनिवार को दोपहर 1:30 बजे राजधानी शहर रायपुर वापस लौटेंगी, महापौर का स्वजन स्वामी विवेकानंद विमानतल माना पहुंचकर आत्मीय स्वागत करेंगे. महापौर ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मेयर्स फोरम में जापान में पी पी पी मॉडल के कार्यों, आर आर आर रिड्यूज, रिसाइकल, रियूज, स्कूलों में कचरा पृथककरण, जन जागरूकता, शहरी वित्तीय प्रबंधन, सतत विकास कार्यों सहित अन्य विविध महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाओं में सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती चौबे ने इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव के साथ जापान के सांसद श्री ओनिशी योहेई (LDP – Liberal Democratic Party) से मुलाकात कर भविष्य के शहरी विकास के अवसरों पर चर्चा की।

फोरम के समापन के अवसर पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जापान में बसे हिन्दू स्वयंसेवकों से भी मुलाकात की और रायपुर नगर के विकास, निवेश और सांस्कृतिक सहयोग को लेकर सकारात्मक संवाद किया।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने बताया कि जापान से प्राप्त अनुभवों को रायपुर में शहरी विकास, स्वच्छता और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में लागू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper