RADA
छत्तीसगढ़
Trending

महापौर का बड़ा फैसला: इस साल ठेका एजेंसी नहीं, निगम कर्मचारी ही करेंगे राजस्व वसूली

महापौर मीनल चौबे को रायपुर नगर निगम कर्मचारी एकता संघ ने रायपुर निगम की राजस्व वसूली का कार्य ठेका एजेंसी को ना देने पर प्रसन्न होकर दिया हार्दिक धन्यवाद 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महापौर ने कहा राजस्व विभाग नगर निगम का आधार स्तंभ है, राजस्व कर्मचारियों को केवल राजस्व वसूली एवं उससे संबंधित कार्यो में ही लगाया जाना उचित होगा

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा है कि रायपुर नगर निगम राजस्व विभाग अधिकारी ने उन्हें लिखकर दिया था कि इस वर्ष रायपुर नगर निगम में ठेका एजेंसी से राजस्व वसूली करवाने का कार्य किया जायेगा, किन्तु इस पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने असहमति व्यक्त करते हुए सम्बंधित नगर निगम राजस्व विभाग अधिकारी को स्पष्ट निर्देशित किया है कि इस वर्ष नगर निगम रायपुर का राजस्व वसूली कार्य नगर निगम राजस्व कर्मचारियों से करवाया जाये,महापौर ने उक्त राजस्व अधिकारी को उक्त आदेश निरस्त करने के निर्देश दिए हैँ. महापौर ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों ने उनसे मिलकर राजस्व वसूली कार्य ठेका एजेंसी के माध्यम से नहीं करवाकर राजस्व कर्मचारियों से करवाने की मांग की थी, जिस पर उन्होंने इस वर्ष राजस्व कर्मचारियों से निगम रायपुर की राजस्व वसूली करवाने का निर्णय लिया है.इस वर्ष की गयी राजस्व वसूली पर आगे विचार कर निर्णय निगम रायपुर के हित में लिया जायेगा. महापौर ने कहा उनका लक्ष्य अधिकाधिक राजस्व वसूली करवाना है, उनका लक्ष्य ठेका एजेंसी से राजस्व वसूली करवाना नहीं है. यदि राजस्व कर्मचारी यह कार्य लक्ष्य पूरा करके करते हैँ, तो राजस्व वसूली अगले वर्ष भी निगम राजस्व कर्मचारियों से करवाने को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.

नगर पालिक निगम रायपुर कर्मचारी एकता संघ के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों ने नगर निगम रायपुर में राजस्व वसूली का कार्य ठेका एजेंसी से ना कराये जाने के निर्णय से अत्यंत प्रसन्न होकर संघ के अध्यक्ष  प्रमोद राव जाघव, उपाध्यक्ष श्याम सोनी,  मोहित दर्रो, पदाधिकारी बमशंकर गुप्ता, मोहिब खान सहित सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, राजस्व कर्मचारियों ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे का महापौर कक्ष में पहुंचकर बुके प्रदत्त कर इस हेतु हार्दिक आभार माना एवं महापौर को महापौर कक्ष में नगर निगम राजस्व विभाग अध्यक्ष  अवतार भारती बागल, एमआईसी सदस्य  नंदकिशोर साहू,  भोला राम साहू,  खेम कुमार सेन, जोन 5 अध्यक्ष  अम्बर अग्रवाल की उपस्थिति में नगर निगम रायपुर के लिए राजस्व वसूली का लक्ष्य पूर्ण कर अधिकाधिक राजस्व वसूलने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडने का वादा किया। महापौर ने कर्मचारी एकता संघ के पदाधिकारियों , राजस्व कर्मचारियों को रायपुर नगर निगम के हित को सर्वोपरि रखकर अधिकाधिक राजस्व वसूली करने संकल्प लेकर जुटने की अपील की है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि राजस्व विभाग नगर निगम का आधार स्तंभ है अतः राजस्व विभाग के कर्मचारियों को केवल राजस्व वसूली एवं उससे संबंधित कार्यों में ही लगाया जाना उचित होगा। महापौर ने प्रतिवर्ष प्रत्येक संपत्ति कर दाता को डिमांड बिल आवश्यक रूप से दिया जाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। महापौर ने नगर निगम रायपुर की गैर मूल्यांकित संपत्तियों का डोर टू डोर सर्वे कर उचित आकलन किये जाने का सुझाव रायपुर नगर निगम हित में दिया है ताकि असेसमेंट कव्हरेज को 90 प्रतिशत से शत प्रतिशत के मध्य लाया जा सके। महापौर ने समय समय पर राजस्व से जुड़े सभी राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षकों, राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षकों को ट्रेनिंग दिया जाना सुनिश्चित किये जाने निर्देशित किया है। महापौर ने सुझाव दिया है कि ट्रेनिंग में संपत्तियों की गणना, पीओएस मशीन से भुगतान प्राप्त करने की विधि, ऑनलाइन कलेक्शन से संबंधित सभी तरह के विकल्प, स्व-विवरणीयों का सत्यापन, भवन एवं भूमियों का उचित मूल्यांकन इत्यादि बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया जाना उचित होगा।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सुझाव दिया है कि करों की गणना, ओपन प्लॉट एवं ब्लॉक प्रॉपर्टी से संबंधित गणना, छूट का प्रावधान इत्यादि का स्पष्ट निर्देश जारी किया जाना उचित होगा। राजस्व वसूली के स्पष्ट दिशा निर्देश पश्चात राजस्व विभाग के कर्मचारियो को राजस्व का लक्ष्य वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए दिया जाना उचित होगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका