छत्तीसगढ़
Trending

गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती पर जनप्रतिनिधियों और आमजन ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

रायपुर – आज गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर का 164 वीं जयंती पर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में निगम जोन 6 के सहयोग से टैगोर नगर चौबे पर स्थित मूर्ति के समक्ष आयोजित संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में समस्त राजधानीवासियों की ओर से सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की।


संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में प्रमुख रूप से रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी मेघानी, वार्ड पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, समाजसेवी श्रीमती शुभांगी आप्टे, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव सहित विशिष्टजनो, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओ, नवयुवको, आमजनो ने बडी संख्या में मूर्ति स्थल पर पहुंचकर गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर का 164 वीं जयंती पर सादर नमन किया।

Back to top button
📰 E-Paper