उत्तरप्रदेश
Trending

दिसंबर तक द्वितीय चरण में दौड़ने लगेगी मेट्रो : सांसद

कानपुर । भाजपा सरकार में कानपुवासियों के लिए मेट्रो की सौगात मिली और निर्धारित समय से कम में प्रथम चरण पर मेट्रो दौड़ने भी लगी। द्वितीय चरण में अंडग्राउंड कार्य होने के चलते पहले फेज की अपेक्षा समय अधिक लगा, लेकिन संभावना है कि दिसंबर तक द्वितीय चरण में भी मेट्रो दौड़ने लगेगी। यह बातें शनिवार को शहर सांसद रमेश अवस्थी ने मेट्रो कार्य की प्रगति पर संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने के बाद मीडिया से कही।

ये खबर भी पढ़ें : दशहरा सत्य सनातन जीत का- Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने ऐसा तरीका जो किसी ने नहीं बतया – Pratidin Rajdhani

शहर सांसद रमेश अवस्थी शनिवार को चुन्नीगंज चौराहे पर बन रहे अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन एवं बारादेवी चौराहे पर बन रहे एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन के कार्य प्रगति की बिन्दुवार जानकारी मेट्रो अधिकारियों से ली। मेट्रो के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद मीणा, प्रोजेक्ट मैनेजर अजहर सरताज व एडिशनल चीफ इंजीनियर सिविल बृजेश कुमार वर्मा ने कार्य प्रगति की एक-एक बिंदु के साथ सांसद को जानकारी दी। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि आईआईटी से लेकर अभी तक मोतीझील तक मेट्रो चलाई जा रही है, अब दिसंबर में हम इसको मोतीझील से चुन्नीगंज परेड बड़ा चौराहा होते हुए कानपुर सेंट्रल तक चलाने को लेकर तैयारी में लगे हैं और उसको चालू कर देंगे।

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी है टीकाकरण- Pratidin Rajdhani

सांसद रमेश अवस्थी ने पत्रकारों को बताया कि जून 2021 में आईआईटी से लेकर मोती झील तक नौ स्टेशनों पर मेट्रो का आवागमन चालू हो गया और द्वितीय चरण में मोतीझील से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक पांच अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन तैयार हो गए हैं जिनको दिसंबर 2024 तक प्रारंभ करने की योजना है। तीसरे चरण में कानपुर सेंट्रल से बारादेवी, नौबस्ता तक का काम बहुत ही तीव्र गति से चल रहा है जो सितंबर 2025 तक चालू हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : गले की खराश को दूर करेंगे ये 5 हर्ब्स और मसाले, बाहर निकल आएगा सीने में जमा कफ

चतुर्थ चरण में सीएसए से विजयनगर बर्रा 8 तक का मेट्रो आवागमन जून 2026 तक प्रारंभ हो जाएगा। बर्रा 8 से नौबस्ता तक चलाने के लिए डीपीआर तैयार हो चुका है जिसका भी कार्य जल्द प्रारंभ होगा। सांसद अवस्थी ने कहा कि 23 किमी मेट्रो आवागमन से कानपुरवासियों को निश्चित तौर पर यातायात में राहत मिलेगी और देश के साथ साथ कानपुर भी विकसित कानपुर की ओर अग्रसर होगा।

ये खबर भी पढ़ें : घर में होंगे ये पौधे तो भाग जायेंगे सब बीमारियाँ – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper