छत्तीसगढ़
Trending

एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने किया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट सकरी का भ्रमण

सुचारू ठोस कचरा प्रबंधन कार्य को देख प्रशंसा व्यक्त की

रायपुर (23 अप्रैल 2025) : नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देशानुसार एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने बुधवार को ग्राम सकरी स्थित इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का भ्रमण किया। उन्होंने वहां वैज्ञानिक पद्धति से किए जा रहे सुचारू ठोस कचरा प्रबंधन कार्य को देख प्रशंसा व्यक्त की। इसमें उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण तथा इसके प्रसंस्करण एवं निपटान कार्य की जानकारी ली। उन्होंने गीले कूड़े से खाद उत्पादन और सूखे कचरे का उपचार कर पुनर्चक्रण प्रक्रिया भी समझी। उन्होंने सीमेंट प्लांट को भेजे जाने वाले अपशिष्ट की परिवहन प्रक्रिया भी जानी। साथ ही उन्होंने लिचेट ट्रीटमेंट प्लांट, साइंटिफिक लैंडफिल साइट, ऑर्डर कंट्रोल यूनिट एवं प्रयोगशाला आदि का अवलोकन भी किया। श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर द्वारा मंगलवार को स्वच्छता के संबंध में जोन स्वास्थ्य अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों की समीक्षा बैठक ली गई थी जिसमें सकरी प्लांट का निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित किया गया था। एमआईसी सदस्य ने प्लांट के कर्मचारियों को गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कार्य करने की सलाह भी दी। साथ ही उन्होंने प्लांट परिसर में पीपल, नीम और बरगद जैसे घने और छायादार पौधे लगाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के कार्यपालन अभियंता रघुमणी प्रधान भी उपस्थित रहे।

Back to top button
📰 E-Paper