छत्तीसगढ़
Trending

स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित युवा सांसद कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

युवा संसद के माध्यम से छात्र समझते हैं सरकार की कार्य-प्रणाली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। सूरजपुर जिले के ग्राम बतरा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री तथा भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भाग लिया।

इस अवसर पर मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि युवा संसद के माध्यम से छात्रों को सरकार की कार्यप्रणाली को जानने और समझने का अवसर मिलता है। युवा संसद कार्यक्रम के माध्यम से राजनीति सीखकर आज कई नेता अच्छे मुकाम पर पहुंच चुके हैं। युवा संसद का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना और उन्हें लोकतंत्र में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है, साथ ही सार्वजनिक मुद्दों पर विचार करने और अपनी राय बनाने के लिए भी प्रोत्साहित करना है।

मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने इस अवसर पर विद्यालय के स्काउट गाइड के बच्चों से भी मुलाकात की और युवा संसद कार्यक्रम के सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गीता सत्यनारायण जायसवाल, एसएमडीसी अध्यक्ष हीरालाल राजवाड़े, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े, भाजपा मंडल महामंत्री रमेश गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल, स्वामी राजवाड़े सहित शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper