छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री श्री साय के साथ कार्यकर्ता सम्मान समारोह मे सम्मिलित हुए विधायक अनुज

भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर गर्व और गौरव का क्षण

रायपुर। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर एकात्म परिसर में आयोजित हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन |इस कार्यक्रम में उन समर्पित और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने वर्षों से संगठन को मजबूत करने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय, प्रदेश महामंत्री (संगठन)  पवन साय, कैबिनेट मंत्री  केदार कश्यप, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल और पद्मश्री विधायक अनुज शर्मा जी,  मोतीलाल साहू जी,  राजेश मूणत  , सुनील सोनी  एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं तथा देवतुल्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  ने कहा की भारतीय जनता पार्टी न केवल एक राजनीतिक दल है, बल्कि यह एक विचारधारा है जो देश की जनता के विकास और समृद्धि के लिए समर्पित है। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपनी भूमिका निभा रहा है| इस अवसर पर भाजपा के अडिग सिद्धांत, मेहनत और समर्पण का सम्मान करते हुए, हम एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper