छत्तीसगढ़
Trending

दु:खद सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आधी रात दुर्घटना स्थल पहुँचे विधायक अनुज शर्मा

इस दु:ख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है, मैं सभी पीडि़त परिवार के साथ हमेशा हूं : अनुज

रायपुर। खरोरा थाना अंतर्गत बंगोली सारागांव के बीच भयंकर सड़क दुर्घटना में लगभग 17 लोगों की मौत हुई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक माजदा में सवार होकर लोग ग्राम बाना से चटोद जा रहे थे, छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे थे उसी बीच रात लगभग 12 बजे माजदा ट्रेलर से इतनी भयानक टकरा गई की सड़क पर बिखरे पड़े थे शरीर के टुकड़े , मची थी भयंकर चीख पुकार। इस बीच खबर मिलते ही मौके पर पहुँचे क्षेत्रीय विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने कलेक्टर , एसपी के साथ दुर्घटना स्थल का स्थिति संभाला और मौके पर पुलिस ने बचाव कार्य कर लगभग 50 घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना स्थल पर श्री शर्मा ने कहा की इस दु:ख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। मैं सभी पीडि़त परिवार के साथ हमेशा हू और इस दु:ख की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं। दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हू और ईश्वर से सभी पुण्यात्माओं के शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।


वही प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय जी ने भी दु:ख जताते हुए कहा की दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हू और सरकार पीडि़त परिवारों के हर सुख-दु:ख में साथ है, हरसंभव मदद और अच्छी इलाज करायेगी और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजे देने की घोषणा करता हंूं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका