छत्तीसगढ़
Trending

विधायक पुरंदर मिश्रा ने 75 लाख के नवीन सौंदर्यीकृत कार्यों का लोकार्पण कर दी शानदार सौगात 

रायपुर । रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा ने आज शात नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 3 के जोन अध्यक्ष और महात्मा गाँधी वार्ड नम्बर 12 के पार्षद डॉक्टर प्रमोद साहू सहित वरिष्ठ नागरिकों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, महिलाओं, आमजनों, वार्ड के रहवासियों, नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, उप अभियंता  नरेश कुमार साहू और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के उप अभियंता  योगेन्द्र साहू सहित सम्बंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में महात्मा गाँधी वार्ड नम्बर 12 के क्षेत्र के तहत देवेन्द्र नगर सेक्टर 5 के उत्तम वाटिका गार्डन एवं देवेन्द्र नगर सेक्टर 4 गार्डन में समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगभग 75 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से करवाए गए नवीन सौंदर्यीकृत विकास कार्यों का लोकार्पण कर नागरिकों को शानदार सौगात दी।

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा उत्तम वाटिका गार्डन में लगभग 42 लाख रूपये की लागत से बाउंड्रीवाल संधारण कार्य, पौधरोपण कार्य, नवीन खेल उपकरण, म्यूरल पेंटिंग कार्य, पाथ वे विकास कार्य, प्रकाश व्यवस्था पेयजल व्यवस्था सहित विविध सौंदर्यीकरण कार्य गए हैँ. इसी तरह देवेन्द्र नगर सेक्टर 4 के गार्डन में विविध नवीन सौंदर्यीकरण कार्य रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने लगभग 34 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से करवाये हैँ. बाउंड्रीवाल संधारण कार्य, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पौधरोपण, पाथ वे विकास कार्य आदि विविध नए सौंदर्यीकरण कार्य करवाए हैँ।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper