छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय,  अधिकांश जिलों में वज्रपात व भारी वर्षा की चेतावनी

रायपुर । छत्तीसगढ़ में एक सप्ताह के बाद मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। माैसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार और कल शुक्रवार काे प्रदेश के अधिकांश जिलों में मध्यम वर्षा व एक दो स्थानों पर वज्रपात व भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अभी जो सिस्टम सक्रिय हुआ है उसका असर एक सप्ताह तक रह सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : गूगल जीमेल पर मेल का रिप्लाई करना हो गया अब आसान

वहीं राजधानी रायपुर की बात करें ताे यहां बुधवार की देर रात से ही हल्की बारिश के साथ बादल छाए हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : पृथ्वी पर सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन – Pratidinrajdhani.in

विभाग के अनुसार मानसून के एक साथ चार सिस्टम सक्रिय हैं। पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के पास एक चक्रवात समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है, जिसके अगले 2 दिनों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर में दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित चक्रवात समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है।एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है, जो समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर पर स्थित है।औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका सौराष्ट्र व कच्छ के ऊपर स्थित पर गहरे अवदाब क्षेत्र के केंद्र, उदयपुर, शिवपुरी, चुर्क, डाल्टनगंज, दीघा से होकर गुजर रही है़ फिर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य तक जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : 90s के सबसे लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ – Pratidinrajdhani.in

बुधवार को रायपुर में दिन का पारा 34 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे गर्म जिला डोंगरगढ़ रहा। यहां 34.3 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी जो सिस्टम सक्रिय हुआ है उसका असर एक सप्ताह तक रह सकता है। आने सप्ताह में रुक-रुक का बारिश होती रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्रियाँ – Pratidinrajdhani.in

एक जून 2024 से अब तक राज्य में 892.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से 28 अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1862.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 497.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 909.1 मिमी, बलरामपुर में 1312.8 मिमी, जशपुर में 767.5 मिमी, कोरिया में 927.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 904.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़ें : आंजनेय विश्वविद्यालय में थैलेसीमिया रोगियों के लिए रक्तदान शिविर

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका