छत्तीसगढ़
Trending

Monsoon News : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रवेश हो चूका है और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है।रविवार को राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश हुई। अचानक मौसम के बदलने और बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।

सोलह जून से प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि प्रदेश में बारिश का आंकड़ा पिछले वर्षों की तुलना में अभी भी कम ही है। छत्तीसगढ़ में अबतक 3.4 मिमी की बारिश दर्ज की गई है, इसमें बढ़ोत्तरी के आसार है।

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने तापमान 28 डिग्री से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है।मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और समीपवर्ती क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। यह सिस्टम दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है, जिससे प्रदेश में मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इसी के चलते आज प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।एक और द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक फैली हुई है, जो 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है. यह भी ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकी हुई है, जिससे प्रदेश में नमी बढ़ी है और बारिश की संभावना प्रबल हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार , छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे के भीतर कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा के साथ मेघ गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।प्रदेश में बीते 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.0°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.6°C दुर्ग में रहा।राजधानी रायपुर में 16 जून को आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है. अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास रह सकता है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper