छत्तीसगढ़
Trending

स्थानीय युवाओं के कौशल उन्नयन के अधिक से कार्य किए जाएं : केंद्रीय इस्पात मंत्री कुमार स्वामी

मुख्यमंत्री  साय से केंद्रीय इस्पात मंत्री  एच.डी. कुमार स्वामी ने मुलाकात की

रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से मंगलवार की देर शाम  उनके निवास में केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री  एच.डी. कुमार स्वामी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री  कुमारस्वामी का अपने निवास में आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने  कुमारस्वामी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री  कुमारस्वामी के साथ अनौपचारिक चर्चा के दौरान सेल और एनएमडीसी का प्रोडक्शन बढ़ाने, दोनों उपक्रमों और राज्य सरकार के मध्य और बेहतर समन्वय से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों उपक्रमों सेल और एनएमडीसी को सीएसआर मद के कार्यों को और अधिक गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नगरनार अंचल में स्थानीय युवाओं के कौशल उन्नयन के अधिक से कार्य किए जाएं, ताकि युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकें।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आये केन्द्रीय मंत्री  कुमारस्वामी बस्तर के नगरनार स्टील प्लांट और भिलाई स्टील प्लांट का निरीक्षण करने के बाद आज राजधानी रायपुर पहुंचे।

सेल के चेयरमेन  अमरेन्दु प्रकाश, एनएमडीसी के सीएमडी  अमिताव मुखर्जी, मुख्यमंत्री और खनिज साधन विभाग के सचिव  पी.दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजू एस. और  राहुल भगत, भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक  अनिर्बान दासगुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper