
मदर्स डे: मां के चेहरे पर ला सकते हैं मुस्कान, सुबह से रात तक करें ये खास प्लानिंग
Mother’s Day Celebrating Ideas: मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस बार यह खास दिन 10 मई को मनाया जा रहा है। मां के अटूट प्यार, त्याग और पूर्ण समर्पण को इस दिन सराहा जाता है। मां को बच्चे का पहला गुरु और पहला दोस्त माना जाता है इसलिए हर बच्चा इस दिन को उनके लिए खास बनाना चाहता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अगर आप आज के दिन मम्मी के लिए कुछ स्पेशल प्लान करने की सोच रहे हैं तो पूरे दिन की प्लानिंग कर सकते हैं। इससे आप ज्यादा से ज्यादा समय उनके साथ बिता पाएंगे।
दिन की शुरुआत
मदर्स डे की शुरुआत सुबह खास तरीके से होनी चाहिए। जैसे ही आपकी मां सोकर उठें उन्हें एक सुंदर सा गुलदस्ता दें और मदर्स डे विश करें। इसके बाद आज के लिए उन्हें किचन के कामों से पूरी तरह छुट्टी दें। उनके लिए सुबह की चाय-कॉफी के साथ हेल्दी और स्पेशल ब्रेकफास्ट तैयार करें। जिसे देखते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।
दोपहर के समय आउटिंग
मम्मी के साथ दोपहर के समय थोड़ा सा आराम करने के बाद उन्हें पैंपर कर सकते हैं। उन्हें घर पर ही या किसी पार्लर में आरामदायक मालिश, फेशियल, पेडीक्योर या मैनीक्योर करवाएं। इससे उन्हें रिलैक्स महसूस होगा। इसके बाद आप उनकी पसंद के फूड को ऑर्डर कर सकते हैं। मम्मी के साथ अकेले घूमने जाना है, तो किसी शांत जगह पर आउटिंग या छोटी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
प्यारा सा गिफ्ट खरीदें
प्यार को जाहिर करने के लिए मां को उनकी पसंद का गिफ्ट दिया जा सकता है। इसके लिए ज्वेलरी, हैंडबैग या उनकी जरूरत की कोई चीज ऑर्डर कर सकते हैं। कम बजट के लिए कुर्ती सेट, स्किन केयर किट या कस्टमाइज्ड मग के साथ एक हैंडरिटन नोट लिख सकते हैं।
शाम के समय मस्ती
शाम को किसी बड़ी पार्टी की जगह परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताया जा सकता है। घर के एक कोने को डेकोरेट करके मां की पसंद के स्नैक्स का इंतजाम करें। उनके साथ बैठकर कोई अच्छी फिल्म देख सकते हैं। साथ ही पुराने गाने बजाकर डांस या गेम्स खेल सकते हैं।
इन छोटी-छोटी चीजों से आप मां को अहसास करा सकते हैं कि आपके जीवन में वे कितनी महत्वपूर्ण हैं। मदर्स डे कोई तारीख नहीं है बल्कि यह उनके प्रति प्रेम जाहिर करने का एक खास अवसर है।

