छत्तीसगढ़
Trending

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्नी के साथ किया मतदान, कहा सभी नगरीय निकाय में खिल रहा कमल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे से जारी है। इस दाैरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्नी के साथ मतदान केंद्र मौदहापारा के दुर्गा कॉलेज में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कमल खिलाने के लिए हमने मतदान किया है। प्रदेश के सभी नगरीय निकाय में कमल खिल रहा है।
इवीएम की खराबी को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, मशीन है, यह पहली बार तो नहीं है कि खराब हुई है। कांग्रेस के स्वभाव में EVM पर सवाल उठाना है. जनता ने दिल्ली में बीजेपी को बिठाया है। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार बनाई है. वहीं अब सभी नगरीय निकाय में बीजेपी का महापौर होगा। बीजेपी की स्थानीय सरकार बनेगी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग हो रही है, जिसका परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे। इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में चुनाव हो रहे. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी चुनाव हो रहे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button