छत्तीसगढ़

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जयन्ती पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे सहित आमजनों ने किया नमन

रायपुर। आज पूर्व केन्द्रीय मन्त्री, समाज सुधारक, शिक्षाविद कोलकाता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति,डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयन्ती पर नमन करने राजधानी शहर रायपुर के जीईमार्ग में शारदा चौक के किनारे स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में निगम जोन 2 के सहयोग से पुष्पांजलि आयोजन रखा गया.
संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पूर्व केन्द्रीय मन्त्री, समाज सुधारक, शिक्षाविद डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर प्रमुख रूप से रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे, प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य अवतार भारती बागल, महेन्द्र खोडियार, खेम कुमार सेन, जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, जोन 10 जोन अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी, रायपुर जिला शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, पूर्व शहर भाजपा अध्यक्ष छगन लाल मुंदडा, सामाजिक कार्यकर्त्ता सत्यम दुआ, सोनू सलूजा सहित विशिष्टजनों, गणमान्यजनों, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सादर नमन किया।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button