राज्य

Mp News : दूसरे चरण के 7 लोकसभा क्षेत्र में 88 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

Mp News : दूसरे चरण के 7 लोकसभा क्षेत्र में 88 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण के लिये भरे गये नाम निर्देशन पत्रों की वापसी प्रक्रिया के बाद अब 88 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में हैं। नाम वापस लेने के अंतिम दिन सोमवार को 5 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिये।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजन ने बताया कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-6 टीकमगढ़ (अजा) में 7 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-7 दमोह में 14 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-8 खजुराहो में 14 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-9 सतना में 19 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-10 रीवा में 14 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-17 होशंगाबाद में 12 अभ्यर्थी एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-29 बैतूल (अजजा) में 8 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गये हैं। इन अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। दूसरे चरण के लिए शुक्रवार, 26 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।

उल्लेखनीय है कि 8 अप्रैल को लोकसभा संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़ (अजा) में 1, दमोह में 2, सतना में 1 और बैतूल (अजजा) मे 1 अभ्यर्थी ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिये हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका