राज्य

Mp News : राज्य एथेलेटिक्स खिलाड़ी ने जीते 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित 5 पदक

Mp News : राज्य एथेलेटिक्स खिलाड़ी ने जीते 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित 5 पदक

22वीं राष्ट्रीय जूनियर (अन्डर-20) फेडरेशन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन लखनऊ (उ.प्र.) में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने 01 स्वर्ण, 02 रजत और 02 कांस्य पदक सहित 05 पदक अर्जित किये।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिनोद सिंह ने 01 स्वर्ण, देव मीणा और विकास बिंद ने 01-01 रजत और आशु पटेल और भव्या जैन ने 01-01 कांस्य पदक प्राप्त किया। आयोजित 22वीं राष्ट्रीय जूनियर (अन्डर-20) फेडरेशन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में म.प्र. राज्य एथेलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी बिनोद सिंह ने 10000 मी. रन स्पर्धा में 30:14ः00 सेकेण्ड का समय लेकर स्वर्णिम विजय अपने नाम की।

इसी प्रतियोगिता के पोल वोल्ट इवेन्ट में अकादमी के खिलाड़ी देव मीना ने 5.05 मी. स्कोर और विकास कुमार बिंद ने 3000 मी. इवेन्ट में 8ः50ः55 सेकेण्ड का समय पूर्ण कर 01-01 रजत पदक प्राप्त किया। इसी तरह पोलवेल्ट इवेन्ट में आशु पटेल ने 4.50 मी. का स्कोर और भव्या जैन ने 3.50 मी. की परफारर्मेन्स देकर 01-01 कांस्य पदक अर्जित किया। अकादमी के विकास कुमार बिंद और देव मीणा एशियन जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप दुबई के लिए चयनित वही पोल वोल्ट इवेन्ट में अकादमी के खिलाड़ी देव मीना ने 5.05 मी. के स्कोर और 3000 मी. इवेन्ट में अकादमी के ही खिलाड़ी विकास कुमार बिंद ने 8ः50ः55 सेकेण्ड का समय तय करते हुये दोनो ही खिलाड़ी ने आगामी माह में आयोजित एशियन जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप दुबई में प्रतिभागिता के लिए पात्रता हासिल कर ली है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका