Join us?

देश

Mp News : साल में सिर्फ महाशिवरात्रि के दिन खुलते हैं इस मंदिर के ताले

Mp News : साल में सिर्फ महाशिवरात्रि के दिन खुलते हैं इस मंदिर के ताले

रायसेन। आज महाशिवरात्रि को लेकर सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच मध्य प्रदेश में रायसेन जिले से एक अच्छी खबर सामने आई है। ऐतिहासिक किले पर स्थित प्राचीन सोमेश्वर धाम मंदिर के ताले आज महाशिवरात्रि के दिन 12 घंटे के लिए खोले गए है। जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग की मौजूदगी में तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह ने मंदिर के ताले खोले। आज दिन भर महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों भक्तों का रायसेन किले पर मेला लगेगा।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज रायसेन जिले के ऐतिहासिक किले पर स्थित भगवान सोमेश्वर धाम मंदिर के ताले पुरातत्व विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों की देखरेख में सुबह 6 बजे खोले गए। मंदिर के ताले खुलने के साथ पूजा अर्चना की शुरुआत हुई और बम बम भोले के जयकारों से पूरा किला गूंज उठा, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

बतादें कि, पुरातत्व विभाग के अधीन होने के कारण भगवान भोलेनाथ 364 दिन इस किले के मंदिर में कैद रहते हैं। तो वहीं महाशिवरात्रि के दिन महज 12 घंटे के लिए भगवान भोलेनाथ को कैद से आजादी मिलती है। पुरातत्व विभाग के अधीन आने के बाद जब इस रायसेन के ऐतिहासिक किले के मंदिर में ताले लगा दिए गए थे, तब सन 1972 में एक जन आंदोलन चला। जिसमें किले के ताले खोलने के लिए युवाओं सहित आम जनता ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
बारिश में पौधों का सुरक्षा कवच बन जाएगा 10 रुपये का पाउडर हिल स्टेशन में दार्जिलिंग नाम सबसे आगे भारत के लिए कानून (Law) विश्वविद्यालय