राज्य

MP NEWS: राजधानी में फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

MP NEWS: राजधानी में फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन में एक बार फिर राजधानी भोपाल का मौसम बदलेगा। यहां 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट के आसार जताए है। वहीं बीते दिन शहर का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुछ दिनों से हल्की गर्मी महसूस हो रही हो, लेकिन यह गर्मी की पूरी शुरुआत नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार दो या तीन दिन बाद रात में थोड़ी सी ठंड और बढ़ सकती है। रात के तापमान में तीन-चार डिग्री तक की गिरावट देखी जाएगी। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि उत्तरी इलाके में और पहाड़ों पर हो रही बारिश के असर के बाद 48 घंटे में मौसम फिर बदल सकता है। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट देखी गई है। रात का तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिन का तापमान 33.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका