छत्तीसगढ़
Trending

नगर निगम की कार्रवाई: सड़क बाधा पर अम्बवानी ट्रेडर्स सील, 39 दुकानों से 44,700 रुपये जुर्माना वसूला

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 5 के नगर निवेश औऱ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व औऱ कार्यपालन अभियंता लाल महेंन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश्वर रामटेके,

ये खबर भी पढ़ें : AC चालू करने से पहले ज़रूरी बातें

उप अभियंता  संस्कार शर्मा,  टिकेन्द्र चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  सन्दीप वर्मा, जोन स्वच्छता निरीक्षक  दिलीप साहू की उपस्थिति में संयुक्त अभियान चलाया गया.

ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल  TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी  के साथ

नगर निवेश विभाग द्वारा कुशालपुर चौक में अंबरानी स्टील ट्रेडर्स को 20 हजार रूपये सड़क बाधा जुर्माना करने के बाद जुर्माना राशि की अदायगी नहीं करने पर जोन कमिश्नर के निर्देश पर तत्काल स्थल पर नगर निवेश की टीम द्वारा सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही की. नगर निवेश विभाग ने अन्य 21 भिन्न स्थानों पर सम्बंधितों से कुल 17200 रूपये का जुर्माना वसूला गया.

ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुन्दर नगर चौक से चंगोराभाठा चौक तक संयुक्त अभियान के तहत स्वच्छता का निरीक्षण किया औऱ 18 दुकानों में डस्टबिन नहीं मिलने औऱ गन्दगी मिलने के कारण सम्बंधित दुकान संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 27500 रूपये जुर्माना की वसूली की गयी.

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

Back to top button
📰 E-Paper