छत्तीसगढ़

सरकारी जमीन पर नगर निगम का बुलडोजर: सड्डू में चंदन डेयरी फैक्ट्री का अवैध कब्जा ढहाया, डेढ़ एकड़ भूमि कराई मुक्त

रायपुर – आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त  संबित मिश्रा के निर्देशानुसार रायपुर तहसीलदार  राममूर्ति दीवान के मार्गनिर्देशन और नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर  राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता  शरद ध्रुव, सहायक अभियंता  सैयद जोहेब, उपअभियंता  आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य सम्बंधित जोन 9 अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस प्रशासन बल के सहयोग से नगर निगम रायपुर जोन क्रमांक 9 क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 8 अंतर्गत सड्डू क्षेत्र में चन्दन डेयरी फैक्ट्री द्वारा लगभग 1. 45 एकड़ शासकीय भूमि पर किये गए अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन और श्रमिकों की सहायता से अभियान चलाकर तोड़ने और शासकीय भूमि को अवैध कब्जामुक्त करवाने की कार्यवाही की जा रही है .शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा जमाकर चन्दन डेयरी फैक्ट्री द्वारा बनायी गयी अवैध बाउंड्रीवाल और शेड को हटा दिया गया है और सिक्योरिटी गार्ड हेतु निर्मित अवैध शेड को हटाने की कार्रवाई स्थल पर रायपुर तहसीलदार के मार्गनिर्देशन में की जा रही है.

Back to top button
📰 E-Paper