छत्तीसगढ़

नगर निगम का कड़ा प्रहार: मेडिकल कॉम्प्लेक्स के 9 बड़े बकायेदारों के खिलाफ जोन 10 ने छेड़ा वसूली अभियान

इन 9 में से 2 बकायादारों ने तत्काल सम्पूर्ण बकाया राशि का कर दिया भुगतान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर के नेतृत्व में कुल 9 बड़े बकायादारों पर अभियान चलाकर बकाया राजस्व वसूली हेतु कार्यवाही

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा के नेतृत्व और नगर निगम जोन 10 सहायक राजस्व अधिकारी श्री गौरीशंकर साहू के मार्गनिर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम जोन 10 की राजस्व विभाग की टीम द्वारा नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 अंतर्गत बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक 53 क्षेत्र अंतर्गत कुल 9 बड़े बकायादारों द्वारा विगत कई वर्षों से बकाया राशि नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा डिमांड बिल डिमांड नोटिस एवं अंतिम नोटिस जारी करने के उपरांत भी नगर निगम जोन क्रमांक 10 के राजस्व विभाग को बकाया राशि अदा नहीं करने पर अभियान चलाया गया है .
इन 9 बड़े बकायादारों में से 7 बड़े बकायादारों के सम्बंधित व्यवसायिक परिसरो को तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कडी कार्यवाही बकाया राशि अदा नहीं किये जाने पर स्थल पर की गयी है .
वहीं बाबू जगजीवन राम वार्ड वार्ड क्रमांक 53 क्षेत्र में मेडिकल काम्प्लेक्स में 296993 रू. के बड़े बकायादार जेठालाल पटेल और 296993 रू. के बड़े बकायेदार सुरेश जैन ने सीलबंदी कार्यवाही के दौरान स्थल पर अपनी सम्पूर्ण बकाया राशि का भुगतान तत्काल नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग की टीम को धनादेश प्रदत्त करते हुए कर दिया है. वहीं बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक 53 क्षेत्र के मेडिकल काम्प्लेक्स के 52985 रू. के बड़े बकायादार मंजू किसनानी, 112287 रू – 112287 रू. के तीन पृथक दुकान प्रकरणों में बड़े बकायादार सुनीता चांडक, 170791 रू.- 170791 रू. के दो पृथक दुकान प्रकरणों में बड़े बकायादार अमित सलूजा और 296993 रू. के बड़े बकायादार मुस्कान लालवानी द्वारा नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग को बकाया राशि अदा नहीं किये जाने पर उनकी सम्बंधित व्यवसायिक दुकानों को स्थल पर तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही रायपुर नगर पालिक निगम जोन 10 राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा के नेतृत्व और जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री गौरीशंकर साहू के मार्गनिर्देशन में की गयी है ।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका