छत्तीसगढ़
Trending

नगरीय निकाय चुनाव : विधायक अजय चंद्राकर सपरिवार आम लोगों के बीच लाइन में लगकर किया मतदान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे नगरीय निकाय चुनाव 2025 के बीच कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं जो नेताओं की सादगी और जनता के प्रति उनके दृष्टिकोण को उजागर करती हैं। इनमें से एक खास नजारा कुरुद नगर पंचायत से सामने आया, जहां पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने अपने परिवार के साथ आम लोगों के बीच कतार में खड़े होकर मतदान किया।

पूर्व मंत्री ने अपने वोट डालने के बाद सभी से अपील की कि वे नगरीय निकाय चुनाव में अपने मतदान का महत्व समझें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने के लिए आगे आएं। अजय चंद्राकर ने कहा, “यह चुनाव नगर सरकार बनाने का मौका है, जिसमें सभी का योगदान आवश्यक है। हम सभी को इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहिए।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper