लाइफ स्टाइल
Trending

बारिश के मौसम में जरूर खाएं ये 5 फल, सेहत को मिलेंगे अनेकों लाभ

बारिश के मौसम में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है और शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है जिससे बीमारियों की चपेट में आने की संभावना भी ज्यादा रहती है. बरसात में की मौसमी फल भी आते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर ये फल बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. इन फलों को खाने से पहले अच्छी तरह से धो लेना चाहिए. साथ ही, बाजार से हमेशा ताजे फल खरीदने चाहिए और घर लाने के बाद हल्के गर्म पानी में नमक डालकर फलों को धो लेने चाहिए. यहां जानिए कौनसे मौसमी फल हैं जिन्हें बरसात में खाने पर सेहत दुरुस्त रहती है.

आम
बरसात के मौसम में फलों का राजा आम (Mango) जरूर खाना चाहिए. आम में विटामिन सी और विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है और यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है. यह स्किन के लिए भी अच्छा होता है. मॉनसून के दौरान आम खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है.

जामुन
सिर्फ बरसात के मौसम में मिलने वाला जामुन गुणों से भरपूर होता है. जामुन एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होता है. यह हार्ट हेल्थ को बेहतर और पाचन तंत्र को सुधारने का काम करता है. जामुन (Jamun) से डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है.

नाशपाती
नाशपाती में फाइबर और पानी की अच्छी मात्रा होती है. यह पाचन के लिए अच्छा होता है. नाशपाती शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. नाशपाती को एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत माना जाता है. नाशपाती इम्यूनिटी बूस्ट करता है.

पपीता
पपीता हर मौसम में सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है और यह सालभर उपलब्ध रहता है. इसे बरसात में जरूर खाना चाहिए. पपीता में मिलने वाला पपैन एंजाइम पाचन को बेहतर बनाता है. यह विटामिन सी और ए का भी अच्छा स्रोत है और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है.

सेब
बारिश के मौसम में सेब (Apple) खाना फायदेमंद होता है. सेब फाइबर से भरपूर होते हैं और डाइजेशन सिस्टम को बेहतर करते हैं. इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो इंफेक्शन से बचाते हैं.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper