अपराध
Trending

50 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ एसीबी की टीम ने रिश्वतखोर नायब तहसीलदार को गिरफ्तार किया है। नायब तहसीलदार 50 हजार की रिश्वत ले रहे थे, इसी दौरान एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। अफसर का नाम देश कुमार कुर्रे है।
बिलासपुर के ग्राम बिटकुला निवासी प्रवीण पाटनवार ने 30 अक्टूबर को शिकायत की थी कि उसकी दिवंगत मां के नाम पर 21 एकड़ कृषि भूमि है। फौती दर्ज कर रिकाॅर्ड में उसका और भाई-बहनों का नाम जोड़ना था। इसके लिए उन्होंने नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे से संपर्क किया। इस दौरान कुर्रे ने काम के एवज में 1.50 लाख की मांग की थी। शिकायत सत्यापन के दौरान मोलभाव कर 1,20,000 रूपये लेने के लिये आरोपी सहमत हुआ।
पीड़ित रूपये नहीं देना चाहता था, बल्कि आरोपी नायब तहसीलदार को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। उसने इसकी शिकायत बिलासपुर एसीबी से की। शिकायत की जांच करवाई गई, जिसके बाद एसीबी ने ट्रैप आयोजित कर आज 10 नवंबर को पीड़ित से पहली क़िस्त 50 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार को पकड़ा गया।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका