छत्तीसगढ़
Trending

राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 : अवार्ड लेने सभापति राठौड़ और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष चंद्राकर नई दिल्ली रवाना

रायपुर। राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर पालिक निगम रायपुर को स्वच्छ शहर का मिनिस्टीरियल अवॉर्ड के लिए चयन होने पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में केन्द्र सरकार द्वारा भारत गणराज्य की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति और करकमलों से और केन्द्रीय शहरी विकास मन्त्री मनोहर लाल खट्टर, केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मन्त्री तोखन साहू की विशेष उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 अवॉर्ड सेरेमनी 17 मई 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम को चयनित मिनिस्टीरियल अवार्ड लेने हेतु आज नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौड़ तथा नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त दव्य राजेंद्र गुप्ता, विनोद पाण्डेय , नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन रघुमणि प्रधान, सहायक नोडल अधिकारी सहायक अभियंता स्वच्छ भारत मिशन योगेश कङू, विशेषज्ञ प्रमीत चोपड़ा और सूरज चंद्राकर सहित अवार्ड सेरेमनी में सम्मिलित होने वायुयान से नईं दिल्ली के लिए रवाना हुए, नगर निगम रायपुर की टीम स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 हेतु मिनिस्टीरियल अवार्ड लेने के उपरांत दिनांक 18 जुलाई 2025 को संध्या राजधानी रायपुर शहर वापस लौटेगी।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका