छत्तीसगढ़
Trending

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई मतदान की शपथ

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग एवं रायपुर जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देश पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के भूतल पर नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय भवन के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान की सामूहिक शपथ दिलवाई।

रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक और नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोन कार्यालयों में जोन कमिश्नरों ने जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान की सामूहिक शपथ दिलवाई।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button