छत्तीसगढ़
Trending

Breaking :  सुकमा जिले में नक्सलियों ने जवानों पर चलाई गोली, मुठभेड़  जारी

सुकमा । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला सुकमा  के चिंतागुफा थानाक्षेत्र के करकनगुड़ा में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ चल रही है। सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने मुठभेड़ की पुष्टि की है । उन्होंने बताया है कि नक्सली कमांडर हिडमा और देवा की बटालियन नंबर -1 के साथ जवानो की मुठभेड़ हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : दांतों का पीलापन आपकी मुस्कान को छिपा रहा है? जाने घरेलु उपाय – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : रामलला दर्शन योजना: छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मंगलवार सुबह जवानों को चिंतागुफा थाना क्षेत्र के करकनगुड़ा के जगंलों में नक्सलियों के मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद डीआरजी और कोबरा के जवान सर्चिंग के लिए निकले। करकनगुड़ा के जगंल में घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। बीजीएल दागे। जवान भी उसका जवाब फायरिंग से दे रहे हैं। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। किसी के हताहत या घायल होने की अभी जानकारी नहीं मिली है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

ये खबर भी पढ़ें : सेबी बोर्ड मीटिंग 30 सितंबर को 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper