छत्तीसगढ़
Trending

 बीजापुर में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगाई आग

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिला में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। यहां नक्सलियों ने देर रात जिओ कंपनी के मोबाइल टावर में आग लगा दी। बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इस घटना की पुष्टि की है।

बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि देर रात नक्सलियों ने बीजापुर जिले के मोरमेड गांव में लगे जियाे मोबाइल कंपनी के टावर में आग लगा दी। मोबाइल कंपनी का टावर कुछ दिन पहले ही चालू गया था। इससे वहां रहने वालों को कनेक्टिविटी की सुविधा मिलने लगी थी। लेकिन बीती रात नक्सलियों ने मोबाइल टावर में आग लगा दी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper