छत्तीसगढ़
Trending

Naxalites surrendered : सुकमा में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा में साेमवार काे पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष पीएलजीए बटालियन के दाे हार्डकोर नक्सली सहित अन्य डिवीजनों में सक्रिय कुल 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर छग शासन द्वारा कुल 25 लाख का इनाम घोषित है।

इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में एक महिला और एक पुरूष पर 08-08 लाख, एक पुरूष पर तीन लाख, तीन पुरूष पर दो-दो लाख का इनाम घोषित है। सुकमा जिला पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने आत्मसमर्पण की पुष्टि करते हुए बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी

आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025 के तहत प्रोत्साहन राशि एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति” एवं “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होने के साथ अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसी कड़ी में नक्सल संगठन में सक्रिय एक महिला सहित 16 नक्सलियों ने समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आज सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुनर्वास नीति-2025 के तहत प्रत्येक आत्मसमर्पित नक्सली को को 50-50 हजार रुपये के मान से प्रोत्साहन राशि एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

इस मौके पर एसपी किरण चव्हाण, सीआरपीएफ द्वितीय कमान अधिकारी सुरेश सिंह पायल नक्स ऑप्स एडिशनल एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता, एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा, नक्सल ऑप्स एडिशनल एसपी मनीष रात्रे उपस्‍थि‍त रहे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper