टेक्नोलॉजी

निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट का नया टीजर हुआ जारी

नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता Nissan की ओर से भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट में दो गाड़ियों की बिक्री की जाती है। जिनमें से एक एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट और दूसरी फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में लाई जाती है। अक्‍टूबर में कंपनी नई गाड़ी को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। एंट्री लेवल निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट के लॉन्‍च से पहले नया टीजर जारी किया गया है। इसमें क्‍या जानकारी दी गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। कंपनी की ओर से निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले सोशल मीडिया पर इसका नया टीजर जारी किया गया है। 11 सेकेंड के नए टीजर में इसके टायर को दिखाया गया है। इसके साथ ही गाड़ी के नए लुक की जानकारी भी मिल रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : दांतों का पीलापन आपकी मुस्कान को छिपा रहा है? जाने घरेलु उपाय – Pratidin Rajdhani

कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा एसयूवी Nissan Magnite के फेसलिफ्ट वर्जन में ज्‍यादातर कॉस्‍मैटिक बदलाव ही किए जाएंगे। इसके इंजन में किसी तरह के बदलाव की उम्‍मीद कम है।

ये खबर भी पढ़ें : रामलला दर्शन योजना: छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना

जानकारी के मुताबिक इसके इंजन में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना कम है। इसके फ्रंट बंपर, हेडलाइट्स के साथ ही ग्रिल में बदलाव किया जाएगा और रियर में भी बंपर और टेल लाइट्स और अलॉय व्‍हील्‍स में बदलाव करने के बाद इसे नयापन देने की कोशिश की जा सकती है। इंटीरियर में भी बदलाव किए जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : सेबी बोर्ड मीटिंग 30 सितंबर को 

मौजूदा मैग्‍नाइट को निसान की ओर से 5.99 लाख रुपये से लेकर 11.27 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के बीच ऑफर किया जाता है। लेकिन फेसलिफ्ट वर्जन की एक्‍स शोरूम कीमत में मामूली बढ़ोतरी की जा सकती है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Tata Punch, Renault Kiger, Maruti Fronx, Citroen Basalt, Toyota Taisor और Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी से होता है।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में मासूमों पर आसमानी कहर  गाज गिरने से 6 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका