मध्यप्रदेश
Trending

मप्र की निकिता पोरवाल बनीं मिस इंडिया-2024 

कहा- बचपन में मम्मी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मिस इंडिया बनाकर भेजती थीं, अब सच में बन गई

भोपाल । मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया-2024 का खिताब जीत लिया है। निकिता अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अपनी उपलब्धि पर निकिता ने कहा कि उन्हें मिस इंडिया ही बनाना था, इसलिए मॉडलिंग और थियेटयर में अपना करियर बनाना शुरू किया। मैंने कई बार रामलीला में माता सीता का किरदार निभाया है। जब छोटी थी तो मम्मी अक्सर मुझे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मिस इंडिया बनाकर ही भेजा करती थीं। अब मैं सच में मिस इंडिया बन गई।

निकिता उज्जैन के पेट्रो केमिकल व्यापारी अशोक पोरवाल की बेटी हैं। निकिता ने अपनी स्कूली शिक्षा उज्जैन में ही की और फिर उच्च शिक्षा के लिए बाहर गईं। निकिता फिल्म अभिनेत्री बनने का सपना संजोए सात वर्ष पहले स्कूली शिक्षा पूरी कर मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। निकिता को मिस इंडिया का खिताब मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और उनके अरविंद नगर स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे पहले अगस्त 2024 में निकिता को फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश का खिताब भी मिला था। मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले बुधवार की रात मुंबई के वर्ली में आयोजित किया गया था, जिसमें विजेता निकिता पोरवाल चुनी गई, जबकि दादरा और नगरी हवेली की रेखा पांडेय पहली रनर अप और गुजरात की आयुषी ढोलकिया दूसरी रनर अप रहीं। प्रतियोगिता में उनका चयन देश की 29 सुंदरियों के बीच हुआ।

निकिता ने मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए खुद को तैयार करना आसान नहीं था। अब तक जितना भी कुछ कर पाई, माता-पिता के सहयोग और अपने संकल्प से। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें पशुओं से बहुत प्रेम है। पशुओं की देखरेख के लिए वे देश में कुछ बड़ा करना चाहती हैं। निकिता ने कहा कि ‘मैं चाहती हूं कि हर मनुष्य, पशुओं के साथ भी उतना ही अच्छा व्यवहार करे, जितना वह दूसरे मनुष्य के साथ रखता है। ये संसार सबका है, यहां सभी जीव-जंतुओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका