राज्य

National news: नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, NDA में वापसी के बाद पहली बार मिले

National news: नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, NDA में वापसी के बाद पहली बार मिले

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात प्रधानमंत्री आवास पर हुई। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी और बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश और पीएम मोदी की यह पहली मुलाकात है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, बिहार में 28 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के साथ जनता दल यूनाइटेड ने मिलकर नई सरकार बनाई थी। इससे पहले बिहार में 2020 में भी दोनों दलों ने साथ आकर सरकार बनाई थी। ऐसे में मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यह पीएम से नीतीश की औपचारिक मुलाकात है।

2020 में भाजपा फिर राजद का हाथ थामा
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा के साथ सरकार बनाने का जनादेश लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कमान संभाली थी, लेकिन बीच में उन्होंने लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया था।

केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा भी खोला
राजद के साथ महागठबंधन सरकार का मुख्यमंत्री बनने के कुछ महीनों बाद सीएम नीतीश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर के भाजपा-विरोधी दलों का गठजोड़ शुरू किया था। उन्होंने पटना में विपक्षी एकता की पहली बैठक कराई थी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका