छत्तीसगढ़

अब मितानिनों को होगा प्रोत्साहन राशि का सीधे बैंक खाते में भुगतान, आज से मोबाइल में आएगा मैसेज

अब मितानिनों को होगा प्रोत्साहन राशि का सीधे बैंक खाते में भुगतान, आज से मोबाइल में आएगा मैसेज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की मितानिनों को प्रोत्साहन राशि का सीधे बैंक खाते में भुगतान किए जाने की व्यवस्था का शुभारंभ करते हुए सीधे उनके बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि अंतरित करेंगे। राज्य स्तर से मितानिनों को प्रोत्साहन राशि का सीधे बैंक खाते में भुगतान पारदर्शी प्रशासन की ओर छत्तीसगढ़ सरकार का एक और कदम है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में प्रोत्साहन राशि के सीधे बैंक खाते में अंतरण का यह कार्यक्रम 12 जुलाई पूर्वान्ह 11 बजे से रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव तथा विजय शर्मा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, गुरू खुशवंत साहेब और इंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका