अपराध
Trending

राजधानी में इस तारीख को होगा न्यूड पार्टी, आयोजन को लेकर मचा हड़कंप

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी का आयोजना होने वाला है , इसे लेकर सोशल मीडिया में अलग-अलग नामों से पोस्टर वायरल हो रहा है। जिसमें लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े शामिल होने को कहा गया है। वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह पोस्टर इंस्टाग्राम पर “सिनफुल राइटर1” नामक आईडी से शेयर किया गया है। वायरल पोस्ट के अनुसार, इस न्यूड पार्टी में 18 प्लस कपल्स के साथ युवतियों और महिलाओं के शामिल होने की बात लिखी गई है। पोस्टर में साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि पार्टी में युवक और युवतियां बिना कपड़ों के शामिल होंगे। इस तरह के इनविटेशन ने लोगों के बीच सनसनी मचा दी है। वाइरल पोस्टर्स में आयोजन 21 सितंबर को होना बताया गया है ।
इस मांमले में रायपुर एएसपी सिटी, लखन पटले ने कहा कि “सोशल मीडिया के माध्यम से न्यूड पार्टी के बारे में जानकारी मिली है। इस तरह का पोस्ट किसने किया है, इसकी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने कहा है कि ऐसे आयोजनों का जमकर विरोध किया जायेगा।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper