छत्तीसगढ़

नगर निगम मुख्यालय एवं सभी जोनो में अधिकारी, कर्मचारीगण कार्य का प्रारंभ सामूहिक राष्ट्रगान करने के साथ कर रहे  

रायपुर  ।   नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाष मिश्रा के आदेषानुसार नगर पालिक निगम रायपुर मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन और सभी 10 जोनो के कार्यालयों में निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण प्रतिदिन कार्य दिवसों में कार्य का प्रारंभ निगम कार्यालयों में सामूहिक राष्ट्रगान जन-गण-मन करने के साथ कर रहे है।
 प्रतिदिन की भांति आज भी नगर निगम मुख्यालय भवन में निगम उपायुक्त सामान्य प्रषासन विभाग कृष्णा खटीक की उपस्थिति में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी सदन में दिन के कार्य का प्रारंभ सामूहिक राष्ट्रगान करके किया। विगत दिनों से यह क्रम निरंतर कार्य दिवसों में जारी है एवं इसके पीछे उद्देष्य नगर निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में  राष्ट्रभक्ति की भावना की सकारात्मक उर्जाओं का संचार करना है, जो नगर निगम में प्रषासनिक तौर पर दिये जाने वाले कार्य के लक्ष्यों की पूर्ति में सहायक हो एवं आमजनों के कार्य निरंतर व्यवस्थित तौर पर सुचारू रूप से संचालित हो ।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button