मध्यप्रदेश
Trending

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मध्यप्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने की भेंट

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2022 और 2023 कैडर के विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने भेंट की।

मध्यप्रदेश कैडर सहित अन्य राज्यों के भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट की। ये अधिकारी हाल ही में पुलिस अकादमी हैदराबाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आवंटित राज्य में लौटे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वाले आईपीएस अधिकारियों में वर्ष 2022 बैच के राजस्थान के  आयुष जाखर, उत्तर प्रदेश के  गौरव पाण्डे, मध्यप्रदेश की  मिनी शुक्ला, झारखण्ड के  राज कृष्णा, पंजाब के  सुजावल जग्गा और वर्ष 2023 के बैच की मध्यप्रदेश की  उर्वशी सेंगर, मध्यप्रदेश के ही  विक्रम अहिरवार, सिक्किम के  जेनडेन लिंगजेरपा, उत्तर प्रदेश के  आदित्य सिंघारिया, हरियाणा के  मनस्वी शर्मा और बिहार के  मनीष भारद्वाज शामिल हैं।

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button