
मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर ललित जैसिंघ समेत भाजपा नेताओं ने काली मंदिर में की पूजा
जतिन नचरानी
रायपुर (प्रतिदिन राजधानी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निरंतर 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा रायपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को काली मंदिर में विशेष पूजा-अचर्ना की। भाजपा की रायपुर इकाई के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, विधायक सुनील सोनी, एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ, सत्यम दुआ सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से मंदिर पहुंचकर प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र निर्माण के उनके संकल्प की सफलता के लिए प्राथर्ना की। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति और वैश्विक सम्मान के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। स्वच्छ भारत, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने आम जनता के जीवन को बदला है। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि 12 वर्षों में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और वैश्विक मंच पर मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। कार्यकर्ताओं ने पूजा के बाद प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आगे भी देशसेवा और जन-कल्याण कार्यों को तेज करने का संकल्प लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


