पंजाब
Trending

छह जनवरी को गुरु ग्रोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व शंभू बार्डर पर मनाएंगे किसान

चंडीगढ़ । पंजाब के खनौरी व शंभू बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने ऐलान किया है कि आगामी छह जनवरी को शंभू में गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। यह फैसला बुधवार को किसान नेता सरवन सिंह पंधेर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।

पंधेर ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजाब भर से किसानों व संगतों को शंभू बार्डर पर पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में पंजाब सरकार से मांग की गई कि विधानसभा सत्र के दौरान केंद्र सरकार के जारी कृषि मार्केटिंग पॉलिसी ड्रॉफ्ट को रद्द करने का प्रस्ताव पारित किया जाए। पंधेर ने कहा कि बहुत जल्द बैठक बुलाकर दिल्ली कूच का ऐलान किया जाएगा। जब तक केंद्र सरकार कोई ठोस फैसला नहीं लेती, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button