
11 जून को शहीद विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि; निगम मुख्यालय परिसर में होगा पुष्पांजलि कार्यक्रम
रायपुर – पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि दिनांक 11 जून 2026 गुरूवार को प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर में नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के सामने उद्यान परिसर में स्थित पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल के मूर्ति स्थल के समक्ष उनका सादर ससम्मान नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।
दिनांक 11 जून 2026 गुरूवार को प्रातः 11 बजे आयोजित पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल से सम्बंधित उनके मूर्ति स्थल के आसपास की विशेष सफाई, मूर्ति स्थल की पुष्पसज्जा सहित अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थायें रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित जोन क्रमांक 4 के सहयोग से की जायेगी।

