छत्तीसगढ़
Trending

पंडित जवाहरलाल नेहरू की 140वीं जयंती पर स्कूली बच्चों ने गांधी-नेहरू पार्क उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रायपुर ।आज भारत गणराज्य के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू का उनकी 140 वीं जयन्ती पर सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से राजधानी शहर के जीई मार्ग के किनारे नगर निगम के गाँधी – नेहरू उद्यान परिसर स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि आयोजन रखा गया।
संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य प्रतिनिधि संतोष संजना हियाल, जोन 4 सहायक अभियंता दीपक देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर ने पण्डित जवाहर लाल नेहरू का जयन्ती पर सादर नमन किया. चाचा नेहरू के सम्बोधन से सुप्रसिद्ध भारत गणराज्य के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू का जयन्ती पर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों और शिक्षिकाओं ने सादर नमन किया. स्कूल की शिक्षिकाओं से पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जीवनी सुनकर स्कूल के विद्यार्थी बच्चे प्रसन्न दिखे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका