छत्तीसगढ़

कारगिल युद्ध के अमर शहीद नायक कौशल यादव के 27वें शहादत दिवस पर उनकी धातु मूर्ति का रायपुर के काली माता मन्दिर आकाशवाणी के समीप रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा किया गया अनावरण

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे,सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, पार्षदों, पूर्व सैनिकों, बच्चों, महिलाओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, आमजनों की रही उपस्थिति

अमर शहीद नायक कौशल यादव मूर्ति स्थल के समीप शहीद गैलरी की स्थापना शीघ्र की जानी चाहिए-लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिया सुझाव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अमर शहीद नायक कौशल यादव के मूर्ति स्थल से सड़क तक रेलिंग लगाकर घेरा बनाने एवं समुचित प्रकाश व्यवस्था करवाने जोन 4 जोन कमिश्नर शीघ्र कार्रवाई करें- सभापति सूर्यकान्त राठौड़

रायपुर –आज कारगिल युद्ध 1999 के अमर शहीद नायक कौशल यादव की धातु मूर्ति का राजधानी शहर रायपुर के नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 57 क्षेत्र के अंतर्गत आकाशवाणी के समीप काली माता मन्दिर के पास सड़क के किनारे उनके 27 वें शहादत दिवस पर अनावरण रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, वार्ड पार्षद श्री अर्जुन यादव, श्री प्रमोद कुमार साहू, श्री अजय साहू, पार्षद प्रतिनिधि श्री संतोष हियाल, पूर्व सैनिक जिला प्रकोष्ठ रायपुर राकेश कुमार सोनी, पूर्व सैनिक श्री राजेश कुमार तिवारी, पूर्व सैनिक रायपुर जिला ग्रामीण प्रकोष्ठ श्री नवीन वर्मा, छत्तीसगढ़ यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष श्री सुधीर यादव, संरक्षक श्री जगदीश प्रसाद यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री जनक यादव, प्रांतीय सचिव श्री श्याम यादव, संगठन मन्त्री श्री सूरज यादव, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप यदु, मंडल अध्यक्ष श्री सुनील कुकरेजा सहित नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, नगर निगम जोन 4 के अन्य सम्बंधित अधिकारीगण, महिलाओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, स्कूली बच्चों, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य किया.

मूर्ति अनावरण कर रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से सुझाव दिया कि कारगिल युद्ध के अमर शहीद नायक कौशल यादव की धातु मूर्ति स्थल के समीप शहीद गैलरी की स्थापना शीघ्र करके उसमें वीर शहीद सैनिकों की मूर्तियों की स्थापना की जानी चाहिए, इससे नागरिक उनसे प्रेरणा शक्ति प्राप्त कर सकेंगे. यहां प्रतिदिन हजारों नागरिक काली माता का दर्शन करने आते हैँ, वे अब अमर शहीद नायक कौशल यादव की धातु मूर्ति के दर्शन कर उनके जीवन से प्रेरणा शक्ति प्राप्त कर सकेंगे.लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश में नागरिक वीर सैनिकों के साहस एवं राष्ट्र की सीमाओं में लगातार चौकसी एवं उनके अमर बलिदान के कारण पूरी तरह से लगातार सुरक्षित हैँ. ऐसे अमर बलिदानी वीर सैनिकों के जीवन को प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन की प्रेरणा शक्ति बनाना चाहिए.

नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने मूर्ति अनावरण पर 27वें शहादत दिवस पर कारगिल युद्ध 1999 के अमर शहीद नायक कौशल यादव का सादर नमन किया.

रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी से मंच से कहा कि नगर निगम जोन 4 से शीघ्र अमर शहीद नायक कौशल यादव की धातु मूर्ति स्थल के सामने से खाली स्थान पर रेलिंग लगाने की व्यवस्था करवाई जाये, जिससे वहाँ मूर्ति स्थल के सामने कब्जा ना होने पाए, मूर्ति स्थल के चारों ओर शीघ्र समुचित प्रकाश व्यवस्था नगर निगम जोन 4 द्वारा की जाये, ताकि वहाँ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा कदापि ना होने पाए.

सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने युवाओं से मंच से विनम्र अपील की कि सभी युवाओं को देश के अमर बलिदानी वीर सैनिकों के जीवन से प्रेरणाशक्ति प्राप्त करने का संकल्प लेना चाहिए. छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि 27वें शहादत दिवस पर राजधानी रायपुर शहर में कारगिल युद्ध 1999 के अमर शहीद नायक कौशल यादव की धातु मूर्ति लगाया जाना शहर के निवासी प्रत्येक नागरिक के जीवन में गौरवशाली क्षण है, इससे यहां सभी नगरवासियों को अमर शहीद नायक कौशल यादव के जीवन से प्रेरणा शक्ति प्राप्त होगी. मूर्ति अनावरण आयोजन में मंच में संचालन छत्तीसगढ़ यादव समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री जनक यादव एवं अंत में आभार प्रदर्शन नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा द्वारा किया गया.

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका