भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि दिनांक 21 मई 2026 को सुबह 11 बजे पुराना फायर ब्रिगेड ऑफिस के सामने सड़क मार्ग के किनारे स्थित प्रतिमा स्थल के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम

रायपुर – भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि दिनांक 21 मई 2026 गुरूवार को प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर में पुराना फायर ब्रिगेड ऑफिस के सामने सड़क मार्ग के किनारे स्थित भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रतिमा स्थल के समक्ष उनका सादर ससम्मान नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।
दिनांक 21 मई 2026 गुरूवार को प्रातः 11 बजे आयोजित भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी से सम्बंधित उनके प्रतिमा स्थल के आसपास की विशेष सफाई, प्रतिमा स्थल की पुष्पसज्जा सहित अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थायें रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित जोन क्रमांक 4 के सहयोग से की जायेंगी।

