छत्तीसगढ़

जननायक पण्डित श्यामा चरण शुक्ल की पुण्यतिथि: समाधि स्थल श्याम घाट पहुंचकर पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अब खबर सुनें पढ़ने की बजाय सुनें पूरी खबर

रायपुर – आज अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के जननायक पण्डित श्यामा चरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 8 के सहयोग से श्याम घाट महादेवघाट रायपुरा के प्रांगण में स्थित उनके समाधि स्थल के समक्ष उन्हें सादर नमन करने संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया, जिसमें पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मन्त्री श्री अमितेश शुक्ल ने पूर्व मुख्यमंत्री जननायक पण्डित श्यामाचरण शुक्ल को पुण्यतिथि पर समाधि स्थल श्याम घाट प्रांगण में पहुंचकर सादर नमन किया. आयोजन में सामाजिक कार्यकर्त्ता साईं जल कुमार मसन्द, ममता राय, आभा मरकाम, सुरेश मिश्रा, सुनील बाजारी, नीतिन झा ने उन्हें पुण्यतिथि पर सादर नमन किया.

Back to top button
📰 E-Paper