छत्तीसगढ़
Trending

ईडी अशोक वर्मा की सेवानिवृत्ति पर फेडरेशन ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक(मानव संसाधन) अशोक वर्मा अपनी अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर  सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन 01 के महासचिव आर सी चेट्टी ने प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला एवं संगठन प्रतिनिधियों के साथ अशोक वर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया,साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की।उन्होंने बताया कि श्री अशोक वर्मा जी के कार्यकाल में कर्मचारी हित में अनेकों कार्य हुए। कर्मचारियों,पेंशनरों तथा उनके आश्रितों के लिए लागू की गई अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना उनके कार्यकाल की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

इस अवसर पर संगठन की ओर से महासचिव, प्रांतीय अध्यक्ष के साथ प्रांतीय प्रचार सचिव पवन दास, प्रांतीय कार्यालय सचिव बलजीत कंवर एवं भारी संख्या में डाटा एंट्री ऑपरेटर्स एवं वितरण कंपनी के परिचारक लाइन(संविदा) कर्मचारी उपस्थित रहे।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button