छत्तीसगढ़

Rajdhani News: महापौर ने पार्षदों के सुझावों पर वार्डों में स्ट्रीट लाईट, नई पाईप लाईन डालने दिए निर्देश

Rajdhani News: महापौर ने पार्षदों के सुझावों पर वार्डों में स्ट्रीट लाईट, नई पाईप लाईन डालने दिए निर्देश

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम जोन 8 कार्यालय पहुंचकर जोन अध्यक्ष घनश्याम छत्री, एमआईसी सदस्य जोन अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक लेकर जोन के कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। महापौर ने सभी पार्षदों से विकास कार्यो एवं जनसमस्याओं पर सुझाव मांगे। महापौर एजाज ढेबर ने जोन कमिश्नर को वार्ड पार्षदों के सुझाव पर वार्डों में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने स्ट्रीट लाईट लगवाने के निर्देश दिये हैँ। महापौर ने अमृत मिशन के कार्यों को तेज गति से कार्य करवाकर शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिये हैँ. महापौर ने पार्षदगणों की मांग अनुरूप व्यवहारिक आवश्यकतानुसार वार्डों में पेयजल संकट दूर करने नई पाईप लाईन डालने का कार्य शीघ्र करवाने के निर्देश दिये हैँ, ताकि गर्मी में वार्डवासियों को पेयजल के लिये भटकना ना पड़े।
महापौर एजाज ढेबर ने बैठक में पार्षदगणों के सुझाव पर वार्डों में विकास शुल्क की राशि से सम्बंधित सभी फाइलों को प्रस्ताव तैयार कर विकास कार्य जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से तत्काल स्वीकृत करवाने कार्यवाही करने के निर्देश जोन कमिश्नर को दिये हैँ। महापौर ने पार्षदों के सुझावो पर जनसमस्याओं के त्वरित निदान की दृष्टि से यथोचित कार्यवाही करवाने के निर्देश जोन कमिश्नर को बैठक के दौरान दिये हैँ ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका