
विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक पुरंदर मिश्रा और एमआईसी सदस्य महेन्द्र खोडियार ने आमजनों के साथ देवेन्द्र नगर उद्यान को बनाया हरा-भरा
रायपुर – आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने रायपुर नगर निगम जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत देवेन्द्र नगर उद्यान परिसर में रायपुर नगर निगम वित्त विभाग अध्यक्ष श्री महेन्द्र खोडियार सहित नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों, नवयुवकों, आमजनों, नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय और कार्यपालन अभियंता पी. डी. धृतलहरे सहित जोन अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर देवेन्द्र नगर उद्यान परिसर में पौधरोपण कर उसे समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से हरा – भरा बनाया. रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे सुरक्षित स्थानों पर लगाकर रायपुर को स्वच्छ सुन्दर और हरित राजधानी शहर बनाने में सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील की.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


