छत्तीसगढ़

एक बार फिर यूनिफाई लेकर आ रहा है बच्चों के लिए ‘टैलेंट शोकेस गाला सीजन-5’

बच्चों के हुनर को मिलेगा नया मंच, 6 दिसंबर को मैग्नेटो मॉल में सजेगा प्रतिभाओं का महाकुंभ

रायपुर। बच्चों के सपनों को पंख देने और उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को एक नई पहचान दिलाने के लिए यूनिफाई बाय वन स्टेप डिजिटल मार्केटिंग एक बार फिर लेकर आ रहा है ‘टैलेंट शोकेस गाला सीजन-5’। इस भव्य आयोजन का आयोजन 6 दिसंबर 2026, रविवार को अविनाश मैग्नेटो मॉल, रायपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।

रायपुर का नरैया तालाब, शहर के सबसे पुराने घाटों में से एक, 5 दशक से हो रही है छठ पूजा, छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

टैलेंट शोकेस गाला के पांचवें सीजन में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर मिलेगा। इस बार आयोजन में डांस, ड्रॉइंग और फैशन शो जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

यूनिफाई का यह प्रयास केवल एक प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को आत्मविश्वास के साथ मंच पर आने, अपनी रचनात्मकता दिखाने और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित करना है। पिछले आयोजनों की सफलता और बच्चों के उत्साह को आगे बढ़ाते हुए सीजन-5 को और भी खास बनाने की तैयारी की जा रही है।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए आकर्षक उपहार एवं प्रमाण पत्र भी रखे गए हैं। आयोजकों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करें और उन्हें इस मंच का हिस्सा बनने का अवसर दें।

तो तैयार हो जाइए, क्योंकि एक बार फिर मंच सजेगा, हुनर चमकेगा और बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान!

RTE Admission Schedule 2027: RTE के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले की तैयारी, 1 दिसंबर से आवेदन शुरू, जानें एडमिशन की पूरी प्रक्रिया

रजिस्ट्रेशन एवं जानकारी के लिए संपर्क करें: 8839812497

स्थान: अविनाश मैग्नेटो मॉल, रायपुर
दिनांक: 6 दिसंबर 2026, रविवार
समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper