छत्तीसगढ़

रायपुर में 29 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित, चक्रवाती तूफान ARNAB को लेकर आदेश जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चक्रवाती तूफान ARNAB के संभावित प्रभाव को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा कदम उठाया गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 29 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों, महाविद्यालयों तथा संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए एहतियातन अवकाश घोषित किया है।

दिनांक 28/10/2026 को जिला रायपुर के 50 प्रकरण में अभी तक 28 प्रकरण मे जन-सुनवाई की गई जिसमें 07 प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।

मौसम की चेतावनी के बाद लिया गया निर्णय

जारी आदेश के अनुसार, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान ARNAB को लेकर मौसम संबंधी चेतावनियां जारी की हैं। जिले में संभावित बारिश, तेज हवाओं और अन्य प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।

29 अक्टूबर को विद्यार्थियों के लिए छुट्टी

कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में रायपुर जिले की भौगोलिक सीमा में संचालित सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों, महाविद्यालयों और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में 29 अक्टूबर को विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में दिखेगा ‘ध्रुव’ का दम: CM साय से मिली सारंग टीम, दो महिला पायलट भी दिखाएंगी हैरतअंगेज करतब

आदेश में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए एहतियाती उपायों को आवश्यक बताया गया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper